फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   siddharth nath singh said unconfirmed news being printed by quoting sources about uttar pradesh politics

उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर सूत्रों के हवाले से छापी जा रही अपुष्ट खबरें : सिद्धार्थनाथ सिंह

Fri, 11 Jun 2021 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 07:54 PM IST
सार

सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की पेशकश और उत्तर प्रदेश राज्य के विभाजन की खबरें सही नहीं हैं।

विज्ञापन
siddharth nath singh said unconfirmed news being printed by quoting sources about uttar pradesh politics
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सूत्रों के हवाले से आजकल मीडिया में चलाई जा रही राजनीतिक खबरों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि आजकल सूत्रों के हवाले से कुछ भी लिखने और बोलने का चलन हो गया है। दुःख ही बात तो यह है कि ऐसी खबरों से न सिर्फ जनता भ्रमित होती है बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ता है।

विज्ञापन


सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की पेशकश और उत्तर प्रदेश राज्य के विभाजन की खबरें सही नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने को लेकर तमाम अपुष्ट खबरें सूत्रों के हवाले से लिखी गई। किसी ने लिखा कि यूपी का विभाजन किया जाएगा, तो किसी ने लिखा कि योगी ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। ऐसी खबरें लिखते समय किसी ने भी गृह मंत्री से या पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर या संघ के किसी पदाधिकारी से बात नहीं की। किसी आधिकारिक ब्यान के बिना इस तरह की खबरें भ्रम पैदा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed