फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Siddharth nath singh corona positive

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सहित 792 नए पॉजिटिव

Fri, 28 Aug 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Siddharth nath singh corona positive
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सहित 792 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सहित 792 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 24664 हो गई है।
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर खुद की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि हल्के लक्षण नजर आने पर जांच कराई थी। उन्होंने हाल के दिनों में संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की है।
वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। काकोरी में तीन, बीकेटी में पांच, गोसाईंगंज में दो, माल में सात और मलिहाबाद में एक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

राजधानी में बृहस्पतिवार को 800 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर घर पहुंचने वालों की संख्या 16128 हो गई है। सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 4052 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले पॉजिटिव
इंदिरा नगर में 41, ठाकुरगंज में 35, तालकटोरा में 32, हसनगंज में 27, गोमती नगर में 47, महानगर में 29, हजरतगंज में 25, मड़ियांव में 27, रायबरेली रोड में 16, चौक में 11, जानकीपुरम में 23, विकासनगर में 15, सआदतगंज में 17, गुडंबा में 18, कृष्णानगर में 32, कैंट में 27, आलमबाग में 27, बाजारखाला में 13, आशियाना में 28, नाका में 13, पारा में 14, अमीनाबाद में 13 और अलीगंज में 22 पाजिटिव रोगी पाए गए। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में संक्रमित मरीज मिले हैं।
राजधानी के 12 मरीजों की मौत
कोराना की चपेट में आने वाले राजधानी के 12 लोगों की मौत हो गई है। वायरस से राजधानी में मरने वालों की संख्या 323 हो गई है। गुरुवार को केजीएमयू में दो, लोहिया संस्थान में एक मरीज की मौत हुई है। इसी तरह अन्य अस्पतालों में भी विभिन्न इलाके के मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 राजधानी वासियों की मौत की सूचना दी गई है।
गैर जनपद के मरीजों की भी मौत
केजीएमयू में भर्ती मऊ के दोहरीघाट निवासी 64 वर्षीय पुरुष, अंबेडकर नगर के 66 वर्षीय पुरुष और देवरिया की 26 वर्षीय महिला की भी बृहस्पतिवार को मौत हो गई है। इसी तरह लखीमपुर खीरी के 81 वर्षीय पुरुष ने भी दम तोड़ दिया।

सिविल की इमरजेंसी का आइसोलेशन वार्ड 24 घंटे के लिए बंद
सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक ओटी टेक्नीशियन सहित इमरजेंसी में भर्ती दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मरीजों को शिफ्ट कर आइसोलेशन वार्ड को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि ओटी टेक्नीशियन एक हफ्ते से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed