{"_id":"613522638ebc3e5ad87ff556","slug":"sick-driver-died-lucknow-news-lko594233313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार चालक को ड्यूटी पर बुलाया, मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार चालक को ड्यूटी पर बुलाया, मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदयरोग व शुगर की बीमारी से जूझ रहे राज्य संपत्ति विभाग के चालक अशोक कुमार वर्मा की तबीयत खराब होने के बावजूद रविवार को ड्यूटी लगा दी गई।
इसके चलते मंत्री को लेकर एयरपोर्ट जाते वक्त चालक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दूसरे चालक को मंत्री के साथ भेजने के साथ ही बीमार चालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस पर मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए ड्यूटी लगाने वाले मोटर इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसीपी हजरतगंज ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन देर रात तक हंगामा चलता रहा।
महानगर की पेपर मिल कॉलोनी के बाबा का पुरवा निवासी अशोक कुमार वर्मा (50) राज्य संपत्ति विभाग में चालक थे। हृदयरोग व शुगर के मरीज अशोक कुछ दिनों से अधिक बीमार होने के चलते अवकाश पर थे।
विज्ञापन
एक सितंबर को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी। दामाद श्रीसरन ने बताया कि रविवार को अशोक की तबीयत फिर खराब हो गई। उन्होंने सुबह विभाग के मोटर इंचार्ज अंबरीश श्रीवास्तव को फोन कर छुट्टी मांगी।
आरोप है कि इंचार्ज ने छुट्टी नहीं दी और ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर सस्पेंड कराने की धमकी दी। इस पर अशोक ड्यूटी पर चले गए। शाम को वह मंत्री सुरेश राणा को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे तो रास्ते में तबीयत बिगड़ गई।
इस पर विभाग से दूसरे चालक को मंत्री के साथ भेजा गया। वहीं अशोक के साथी कर्मचारी रामशंकर उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। यहां परिवार के लोग मोटर इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज होने पर ही शव ले जाने की जिद पर देर रात तक अड़े रहे।