फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shri ramlala prasad will be given in bags.

Ayodhya News: जेल में बने थैलों में भी मिलेगा श्रीरामलला का प्रसाद, जेल अधीक्षक को भिजवाया गया संदेश

Thu, 29 Feb 2024 07:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Feb 2024 07:39 PM IST
सार

श्रीरामलला का प्रसाद अब जेल में बने थैलों में दिया जाएगा। ये थैले जेल में बंद कैदी तैयार करेंगे। इस संबंध में संदेश भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
Shri ramlala prasad will be given in bags.
प्रसद देने के लिए बनाए गए थैले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम लला का प्रसाद अब जेल में बने थैलों में भी देने की तैयारी है। फतेहपुर जेल की पॉलीथिन मुक्त पहल को देखते हुए श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने जेल अधीक्षक को थैलों के निर्माण और आपूर्ति का संदेश भिजवाया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फतेहपुर जेल के अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने ट्रस्ट के पास बंदियों के हाथ से बने 1100 राम मंदिर छपे भगवा रंग के थैले भिजवाए थे। खान के अनुसार पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान के तहत बंदियों ने इसे स्वयं तैयार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सियासत: भाजपा ने सपा से 2022 का हिसाब 2024 में चुकता किया, लोकसभा चुनाव से पहले हिला दी इंडिया गठबंधन की नींव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गांधी परिवार के लिए अब अमेठी-रायबरेली में चुनावी दस्तक आसान नहीं, भाजपा ने की मजबूत व्यूह रचना


जेल का यह थैला ट्रस्ट महामंत्री को पसंद आया तो उन्होंने भुगतान के आधार पर और थैलों की मांग भिजवा दी। कारसेवकपुरम के कोष सहयोगी वीरेंद्र कुमार के अनुसार छपाई में थोड़ा संशोधन और आकार कुछ बड़ा करके इन थैलों का मांगपत्र भेजा गया है। इनको प्रसाद के निमित्त मंगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed