फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shreyas from Lucknow tops UP in JEE Main, know how he achieved success

Lucknow News: जेईई मेन में लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, जानें कैसे पाई सफलता

Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shreyas from Lucknow tops UP in JEE Main, know how he achieved success
श्रेयस अपने माता-पिता के साथ।
लखनऊ। देश भर के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन का परिणाम मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया। इसमें लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर राज्य स्तर पर टॉप किया है, जबकि लखनऊ में गोमतीनगर के रहने वाले अथर्व ने 99.95 परसेंटाइल अंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया। परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी के बीच किया गया था। अब एडवांस की परीक्षा मई में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

टाइम टेबल बनाकर की पढ़ाई
अभी मैं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। जेईई मेन के दौरान हर दिन 16 से 18 घंटे पढ़ाई की। उसका परिणाम ये रहा कि 100 परसेंटाइल अंक मिले। समय का सदुपयोग किया। स्कूल के बाद घर में टाइम टेबल के मुताबिक, पढ़ाई करता था। आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहता हूं। मेंस के बाद अब मेरा लक्ष्य एडवांस है, जिसके लिए अलग स्ट्रैटजी से पढ़ाई कर रहा हूं। मेरे पिता गजेंद्र लोहिया भी दुग्ध संघ में इंजीनियर हैं, जबकि भाई आईआईटी रुड़की से बीटेक कर रहा है।
विज्ञापन

- श्रेयस लोहिया, 100 परसेंटाइल
घंटों के बजाय चैप्टर तय किए
अपनी मेन परीक्षा में घड़ी घंटों को गिनने के बजाय विषयवार चैप्टर पढ़े। इससे समय का बोझ नहीं हुआ और सभी चीजें कवर भी हुईं। परिणाम संतोषजनक है। अब एडवांस के लिए तैयारी करने के साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। पिता जयंत कुमार और मां सीमा गुप्ता व्यवसायी हैं। देश की टॉप छह आईआईटी में दाखिला पाने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अथर्व गुप्ता, 99.95 परसेंटाइल गोमतीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article