फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shree Ram temple trust appeals to people who are planning to arrive Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए राममंदिर ट्रस्ट की अपील- आसपड़ोस के भक्त 15-20 दिन बाद आएं

Tue, 28 Jan 2025 02:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अपील की है कि आस-पड़ोस के लोग 15-20 दिन के बाद अयोध्या दर्शन के लिए आएं जिससे दूर से आने वाले लोगों को मुश्किल न हो।

विज्ञापन
Shree Ram temple trust appeals to people who are planning to arrive Ayodhya.
अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में प्रयागराज महाकुंभ के प्रारंभ होने के साथ ही उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने आस-पड़ोस के जिलों में रहने वाले लोगों से 15-20 दिन बाद आकर दर्शन करने की अपील की है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय की तरफ से की गई अपील में कहा गया है कि पिछले तीन दिनों से अयोध्या जी में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


अयोध्या धाम की जनसंख्या एवं आकार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इतनी अधिक संख्या में भक्तों को एक दिन में रामलला के दर्शन कराना बहुत कठिन है और इसी कारण भक्तों को परेशानी हो रही है। परिणाम स्वरूप किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए आवश्यक हो गया है कि व्यवस्थाओं में उपयुक्त परिवर्तन किए जाएं। भक्तों को अधिक पैदल भी चलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


हमारा यह निवेदन है कि पास-पड़ोस के भक्तजन 15-20 दिन के पश्चात दर्शन करने हेतु अयोध्या जी पधारें ताकि बहुत दूर से आने वाले भक्त अभी सुविधा से प्रभु के दर्शन कर सकें। इससे सभी को सुविधा होगी। वसंत पंचमी के बाद फरवरी मास में काफी राहत रहेगी तथा मौसम भी अच्छा हो जाएगा। आसपास के भक्त यदि तब का कार्यक्रम बनाएं तो श्रेष्ठ रहेगा। इस निवेदन पर अवश्य विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed