{"_id":"664ce1e5710bfdf9180ee001","slug":"shravasti-won-one-and-nawabganj-teams-won-two-matches-shravasti-news-c-98-1-slko1011-114127-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रावस्ती ने एक और नवाबगंज की टीमों ने जीते दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रावस्ती ने एक और नवाबगंज की टीमों ने जीते दो मुकाबले
Tue, 21 May 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। विकासखंड के अराफात मैदान पर मंगलवार से श्री रियांस एनपीएल रूल आउट नाइट कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। पहले दिन खेले गए तीन मुकाबलों में श्रावस्ती ने एक और नवाबगंज की टीमों ने दो मुकाबले अपने नाम किए।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील आफरीदी ने फीता काट कर किया। उद्घाटन मैच मोमिन क्लब नवाबगंज व ताबिश क्लब श्रावस्ती के बीच खेला गया। इसमें मोमिन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित छह ओवरों में छह विकेट पर 21 रन बनाए। ताबिश क्लब श्रावस्ती ने सुहैल अहमद के 15 रनों की बदौलत चार ओवर दो गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच बाबागंज व नवाबगंज रफीक इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवाबगंज रफीक इलेवन की टीम ने 27 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए बाबागंज की टीम मात्र 25 रन बना सकी और दो रन से मुकाबला हार गई। तीसरा मैच छोटू इलेवन नवाबगंज व सुडडु इलेवन नवाबगंज के बीच खेला गया। इसमें सुड्डू इलेवन ने जीत दर्ज की। इस दौरान गुड्डू आफरीदी, अमन खान, उमेर अंसारी, राजन अंसारी, आमिर सुहैल आदि लोग मौजूद रहे।