Shravasti: रामपुर में प्राइवेट व रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत और 26 घायल
रामपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक प्राइवेट व रोडवेज बस आमने-सामने टकरा गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से यात्रियों को लेकर सोमवार जमुनहा वापस लौट रही प्राईवेट बस की रामपुर में निगम की बस से आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में जमुनहा तहसील क्षेत्र निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 लोग घायल हो गए। जिन्हें आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना के बाद परिजन निजी साधनों से घटनास्थल को रवाना हो गए।
जमुनहा तहसील क्षेत्र से प्राइवेट बस यूपी 70 बीटी 0592 बुक कराकर 49 लोग बुधवार शाम शांतिकुंज हरिद्वार गए थे। जहां से सभी सोमवार को वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बस रामपुर जिले के थाना मिलक नगर हाईवे स्थित भैरव बाबा मंदिर पहुंची तभी सामने से आ रही साहिबा बाग डिपो की बस यूपी 32 एमएन 8147 से आमने सामने भिड़ंत हो गई।
करीब चार बजे सुबह हुए हादसे के वक्त बस में सवार सभी लोग सो रहे थे। टक्कर काफी तेज होने के कारण रोडवेज बस चालक सहित प्राईवेट बस में सवार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज बाजार निवासी मनोहर मौर्या (60) पुत्र स्वामी दयाल, कथरा बाजार निवासी जगदीश गुप्ता (45) पुत्र सुंदर लाल गुप्ता व हरीराम विश्वकर्मा (60) पुत्र छोटे की मौत हो गई। जबकि 26 लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह हुए हैं घायल
मल्हीपुर निवासी अमित गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद, जमुनहा निवासी रवी पुत्र दिनेश कुमार, शिव कुमार पुत्र रामस्वरूप, राजेश कुमार पुत्र कमल प्रसाद, रामसुमोहित पुत्र चंगुम, लक्ष्मनपुर कोठी निवासी पवन पुत्र शिवनारायन, कन्हैया पुत्र पवन कुमार, अभिनंदन पुत्र कृष्ण पाल, कन्हैया पुत्र अनिल कुमार, संगीता पत्नी पवन, अंशिका पुत्री पवन, लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासी प्रहलाद पुत्र रामलखन, भगवानपुर निवासी सत्यपाल पुत्र जगन्नाथ सिंह व हरदत्त नगर गिरंट के देवरनिया निवासी अभय पुत्र शिवकुमार, जयलाल पुरवा निवासी कमलेश पुत्र गोमती, गिरंट बाजार निवासी रविनंदन पुत्र कृष्ण पाल, पुष्पेंद्र व रविनंदन पुत्रगण कृष्ण गुप्ता, कृष्ण गुप्ता पुत्र सुंदर लाल, ममता पत्नी तीरथ, कमलेश कुमार पुत्र राम प्रसाद, कमलेश कुमारी पत्नी रामप्रसाद, सुजानडीह निवासी बेचन पुत्र छोटू, रामपति पत्नी राम समोहित, रेशमा पत्नी बेचन, रमेश पुत्र सीताराम घायल हो गए। इनमें से प्रहलाद, अभिनंदन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.