फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Cash recovered from a pick up van in Sonwa thana in Shravasti.

Shravasti: पिकअप वाहन से दो लाख 34 हजार नगदी बरामद, सीज की गई, चुनाव के लिए हो रही थी चेकिंग

Sat, 04 May 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2024 01:40 PM IST
सार

श्रावस्ती के सोनवा थाने में एसएसटी की टीम ने चुनाव को लेकर की जा रही चेकिंग में दो लाख रुपये से ज्यादा का कैश बरामद किया है।

विज्ञापन
Shravasti: Cash recovered from a pick up van in Sonwa thana in Shravasti.
सोनवा पुलिस की गिरफ्त में विकास कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती के सोनवा थाने के सामने शुक्रवार देर शाम स्थानीय पुलिस ने एसएसटी टीम के साथ चुनाव को लेकर वाहनों की जांच किया। इस दौरान टीम ने एक पिकअप से दो लाख 34 हजार रुपये नगदी बरामद किया। पिकअप पर मौजूद युवक रुपये से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने पैसा सीज कर दिया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिले में एसएसटी टीम का गठन किया गया है। जिसका प्रभारी डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव को बनाया गया है। शुक्रवार देर शाम एसएसटी टीम प्रभारी ने प्रभारी निरीक्षक सोनवा श्याम देव चौधरी के साथ थाना गेट के सामने भिनगा बहराइच फोरलेन पर वाहनों की जांच किया।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने पिकअप संख्या यूपी 46 टी 4399 की जांच किया। इस दौरान पिकअप पर मौजूद बिहार राज्य के जिला सिवान के थना मुफस्सिल अंतर्गत मझवलिया निवासी विकास कुमार पुत्र संजय कुमार के कब्जे से दो लाख 34 हजार रुपये नगदी बरामद किया। पूछताछ के दौरान विकास व पिकअप चालक गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला कस्बा निवासी विक्रम कुमार पुत्र तिलकराम रुपये के संबंध में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर टीम ने आयकर विभाग को सूचना देेने के साथ ही मिले रुपए को सीज कर दिया है। जबकि चालक व उसके साथ मौजूद विकास कुमार को पैसे से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed