फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: case filed against Congress district chief and nagar Panchayat chief.

श्रावस्ती: कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा साथियों पर मारपीट का मामला दर्ज

Sun, 14 Apr 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , इकौना (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी , इकौना (श्रावस्ती) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

निर्माणाधीन दीवार गिराने व मजदूरों से मारपीट करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष व उसके तीन साथियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Shravasti: case filed against Congress district chief and nagar Panchayat chief.
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के निकट निर्माणाधीन मकान का कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नगर पंचायत इकौना की अध्यक्ष के पति ने साथियों संग मिलकर दीवार ढहा दिया। इस दौरान जमीन पर कब्जे की नीयत से न सिर्फ भूमि स्वामी से अभद्रता की बल्कि विरोध पर वहां काम कर रहे मजदूर की पिटाई भी कर दिया। मामले में इकौना पुलिस ने शनिवार देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष व उसके तीन साथियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इकौना पुलिस से की गई शिकायत में इकौना बाईपास निवासी व राजकीय ठेकेदार व इकौना के प्रमुख व्यवसायी मिथलेश शुक्ला पुत्र माता प्रसाद शुक्ला का आरोप है कि उसका इकौना तहसील के निकट प्लाट स्थित है। जिस पर वह अपना मकान बनवा रहा था। 10 अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे वहां पहुंचे पटेल नगर निवासी नगर पंचायत इकौना की अध्यक्ष गजाला चौधरी के पति व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी पुत्र हनीफ चौधरी, महावीर नगर निवासी हारून अंसारी पुत्र मोइनुद्दीन, लाजपत नगर निवासी शाह हुसैन पुत्र मुजफ्फर व इकौना बाईपास निवासी अहद पुत्र हनीफ सिद्दीकी भूमि पर कब्जे की नीयत से अभद्रता करते हुए निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच सीट पर हैट्रिक की तैयारी में भाजपा, सपा की मोर्चेबंदी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सपा ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, बसपा से निकाले गए सांसद को श्रावस्ती सीट से टिकट


इस दौरान भूस्वामी सहित मजदूरों को गाली देते हुए जानमाल की धमकी भी दिया। इसका विरोध करने पर चारों ने बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रक्षौड़ा निवासी श्रमिक बब्बू मिश्रा पुत्र तुलसीराम मिश्रा को लात, मुक्का, थप्पड़ व डंडे से मारा पीटा भी। इससे बब्बू मिश्रा को गंभीर चोट आई है।

पीड़ित की शिकायत पर इकौना पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी, उसके सहयोगी हारून अंसारी, शाह हुसैन व असद के विरुद्ध मारपीट व संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed