{"_id":"6ad9302bda21abb9030cc813","slug":"shraddha-tried-her-luck-in-politics-then-made-her-way-from-modeling-into-high-profile-society-lucknow-news-c-13-lko1070-1975619-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजनीति में आजमाई थी किस्मत, फिर मॉडलिंग से हाईप्रोफाइल सोसाइटी तक पहुंची श्रद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजनीति में आजमाई थी किस्मत, फिर मॉडलिंग से हाईप्रोफाइल सोसाइटी तक पहुंची श्रद्धा
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे।
लखनऊ। रायबरेली के एक मोहल्ले से निकलकर श्रद्धा दुबे हाईप्रोफाइल कैसे बनी, यह सवाल अब भी बरकरार है। बताया जाता है कि वर्ष 2016 में उसने राजनीति में किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इसके बाद उसने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे हाईप्रोफाइल लोगों के संपर्क में आ गई।
बताया जाता है कि वर्ष 2016 में उसने एक राजनीतिक पार्टी के कद्दावर नेता के संपर्क में आने की कोशिश की और करीब एक साल तक पार्टी से जुड़ी रही। गांव में चर्चा थी कि वह चुनाव लड़ना चाहती थी। हालांकि, वर्ष 2017 में पार्टी के चुनावी नतीजे अच्छे नहीं रहे तो उसने राजनीति से दूरी बना ली।
इसके बाद श्रद्धा ने मॉडलिंग पर ध्यान देना शुरू किया। वर्ष 2018 और 2019 में उसने कई फोटोशूट कराए, जिन्हें पसंद किया गया। वर्ष 2020-21 में उसने मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाई और विभिन्न डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया। कुछ पोस्ट में वह ज्वेलरी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती भी नजर आई।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में तलाक के बाद श्रद्धा पूरी तरह लखनऊ में रहने लगी। इसके बाद उसके रहन-सहन और कामकाज के तौर-तरीकों में बदलाव आने की बात सामने आई। उसने मॉडलिंग कम कर दी और हाईप्रोफाइल लोगों के बीच उसकी सक्रियता बढ़ने लगी। हालांकि, उसके इस बदलाव के पीछे की वजहें अब भी स्पष्ट नहीं हैं।
श्रद्धा की शादी वर्ष 2010 के आसपास प्रतापगढ़ निवासी लोकेश पांडेय से हुई थी। लोकेश हैदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शादी के बाद श्रद्धा भी उनके साथ हैदराबाद चली गई लेकिन करीब एक साल बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद श्रद्धा पति से अलग होकर लखनऊ आ गई।