श्रद्धा दुबे का नया ऑडियो: शिवा शर्मा से बोली- पूरा शहर तुझ पर हंस रहा है, मैंने तुझे कुत्ता बनाकर मारा है
Shraddha Dubey new audio: श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो सामने आया है। इसमें वह शिवा शर्मा कोइबेहद गंदी गालियां देते हुए कई तरह की धमकियां दे रही है।
विस्तार
श्रद्धा दुबे: इसी के घर की तरफ चलो, चलो, मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूं, आओ। तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूँ, चलो।"
शिवा शर्मा: मतलब अभी मैं तुम्हारे घर की तरफ हूं?
श्रद्धा दुबे: नहीं-नहीं, अभी तक तुम किसी ऐसी जगह थे, तुम... पंटर ना बटोर ...... समझ में आया, चल तेरे घर आ रही हूं।"
शिवा शर्मा: अरे भईया आमिर का फोन आया मेरे पास, पंटर कौन बटोर रहा है... तेरे पंटर का फोन आया मेरे पास।
श्रद्धा दुबे : दिमाग खराब कर रहा है, मेरे पंटरों को काट रहा है ......। तेरे गोल्ड के काम की भी रिकॉर्डिंग कर ली मैंने।"
शिवा शर्मा : भाई, तुम्हारे पंटर को कौन काट रहा हूं? तुम्हारा पंटर का कॉल आया है मेरे पास, मैंने कॉल नहीं की।"
श्रद्धा दुबे: पूरा शहर हंस रहा है, कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे। तू जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊंगी मैं अब यह बात। और लोगों को वीडियो भी दिखाऊंगी, जितना तू इरिटेट करेगा, समझ लेना आप। क्योंकि तूने इरिटेट किया और तूने बदतमीजी की, मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने।"
शिवा शर्मा : अरे किसने कर दिया खिलवाड़ यार!
श्रद्धा दुबे: चलो, वो तो मैं... वो तो मैं बताऊंगी ना, दिखाऊंगी एक्चुअली लोगों को...
क्या हुआ, क्या नहीं, ठीक। उस पे तुम्हें जाने की जरूरत नहीं है। तुम अब मुझे डिप्रेस कर रहे हो, पता है बहुत ज्यादा मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो, बहुत ज्यादा डिप्रेस कर रहे हो।
अभी तक पुलिस को चकमा दे रही है श्रद्धा
कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा को गिरफ्तार करने में नाकामी पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। डीसीपी मध्य और इंस्पेक्टर हजरतगंज के बाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने रविवार देर रात एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी हटा दिया। उनकी जगह एसीपी कैसरबाग अभिषेक कुमार पांडेय को तैनात किया गया है। वहीं, डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय को डीसीपी मध्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा के सदर इलाके में मिली है। उसकी तलाश में लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा भेजी गई है। साथ ही लखनऊ से आगरा के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आगरा पुलिस से भी मदद मांगी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी। यहां उसने अदालत में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की। रविवार सुबह उसने एक न्यूज एजेंसी को बयान दिया और फिर शहर छोड़ दिया। उसके शहर से निकलने के बाद वीडियो बयान जारी हुआ।
पूरी रात कहां रही श्रद्धा, पुलिस कर रही जांच
अधिकारियों ने साधी चुप्पी, तलाश जारी होने का दोहराया जवाब
श्रद्धा, रश्मि और दानिश की तलाश को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। डीसीपी मध्य ने वही रटा-रटाया जवाब दोहराया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। सोमवार दोपहर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, जेसीपी एलओ बबलू कुमार और डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने गोपनीय बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की रणनीति पर चर्चा की।
शिवा की मां ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर जताई नाराजगी
कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम सोमवार दोपहर रायबरेली स्थित उसके घर रामजीपुरम पहुंची। टीम ने श्रद्धा के पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।