फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   short distance flight going to start from amausi airport

Lucknow News: उड़ान स्कीम में शुरू होंगी नई उड़ानें, छोटी उड़ानों पर होगा बड़ा दारोमदार

Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
short distance flight going to start from amausi airport
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से एक बार फिर सस्ती व किफायती उड़ानों की सुविधा शुरू होगी। उड़ान स्कीम के तहत नए सिरे से फ्लाइटों का खाका तैयार किया जाएगा। इसे लेकर बजट भी आवंटित किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ नए टर्मिनल को भी इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) शामिल रही है। इसके लिए अमौसी एयरपोर्ट से पटना, देहरादून, प्रयागराज, जयपुर आदि शहरों के लिए सस्ती व किफायती उड़ानें शुरू होनी थीं। 80 सीटर इन विमानों का किराया दो से ढाई हजार रुपये रखा गया था। शुरुआती दौर में इन उड़ानों का अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन कोविड के चलते ये सेवाएं बंद हो गईं। अब दोबारा इन उड़ानों को शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए बजट से पैसा भी दिया जाएगा। इन छोटी दूरी की उड़ानों के शुरू होने से सैकड़ों यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी। लखनऊ से बरेली, जयपुर, देहरादून, पिथौरागढ़, इंदौर, पटना आदि शहरों के लिए उड़ान स्कीम के तहत विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिसके लिए कंपनियों को आमंत्रित करने का कार्य मार्च से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

टी थ्री होगा पूरा, रनवे को मिलेगा विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल टी-थ्री के पहले चरण का काम तकरीबन पूरा हो गया है। उम्मीद है कि डिपार्चर एरिया का निर्माण कार्य अप्रैल से शुरू करवाया जाएगा, जिसे साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार का काम पिछले एक दशक से अटका था, वह इस वर्ष किया जाना है। रनवे की लंबाई 500 मीटर बढ़ाकर 3300 मीटर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएसएफ को मिले बुलेटप्रूफ वाहन
अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप ने दो बुलेटप्रूफ वाहन दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इससे आपात स्थितियों से निपटने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed