फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shopkeeper made suicide attempt

सपा की सरकार नहीं बनने से था दुखी, वीडियो बनाकर खा लिया जहर

Sat, 12 Mar 2022 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper made suicide attempt
लखनऊ। जय हिंद, जय यदुवंशी...। मैं नरेंद्र उर्फ विजय यादव...। मैने एक तारीख को कमिटमेंट किया था कि यदि अखिलेश भइया की सरकार नहीं बनी तो सुसाइड कर लूंगा...। आज हमारा आखिरी दिन है...। बृहस्पतिवार शाम यह वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद चिनहट के कमता निवासी विजय यादव उर्फ नरेंद्र (40) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कमता निवासी विजय यादव विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है। नरेंद्र ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 में सपा की सरकार नहीं बनेगी तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। बृहस्पतिवार को जब सपा को बहुमत नहीं मिला तो उसने अपने कमिटमेंट का हवाला देते हुए वीडियो बनाया और शाम करीब 4.30 बजे उसने पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे सड़क पर तड़पता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी। घरवालों ने उसे लोहिया संस्थान में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घरवालों ने बताया कि नरेंद्र कई दिनों से चाय का ठेला नहीं लगा रहा था। इंस्पेक्टर विभूतिखंड के मुताबिक वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। युवक के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी अस्पताल से मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सपा नेता की हालत खतरे से बाहर
कानपुर नगर सपा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने भी बृहस्पतिवार शाम को सपा पार्टी की हार के बाद विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। सिविल लाइंस धनकुट्टी निवासी नरेंद्र सिंह को पुलिस कर्मियों ने बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed