{"_id":"6750af47fb2cc36a3f0b9f84","slug":"shohde-sets-fire-to-girls-house-in-protest-against-marriage-lucknow-news-c-13-1-lko1028-980334-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी के विरोध पर शोहदे ने युवती के घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी के विरोध पर शोहदे ने युवती के घर में लगाई आग
Thu, 05 Dec 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में शोहदे ने युवती के घर में आग लगा दी। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक लोगों ने लपटों पर काबू पा लिया था। हालांकि, बरामदे में खड़े तीन दोपहिया वाहन व चार साइकिल जल गईं। युवती की मां ने शोहदे के खिलाफ तहरीर दी है।
तेलीबाग के हैबतमऊ मवैया डूडा कॉलोनी निवासी मजदूर की पत्नी के अनुसार बेटी झाड़ू-पोछा का काम करती है। बेटी को शोहदा कई दिनों से परेशान कर रहा है। शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने मंगलवार देर रात ढाई बजे उनके कमरे में आग लगा दी।
तपिश से जब खिड़की का शीशा टूटा और धुआं भरने लगा तो उनको घटना का पता चला। बाहर निकले तो देखा कि बरामदे में खड़ी बाइक जल रही थी। लपटों ने कॉलोनी में रहने वाली रचना की बाइक, आशा के स्कूटर और चार साइकिलों को चपेट में ले लिया था। इंस्पेक्टर पीजीआई रविशंकर त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जा रही है।

बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं ट्रस्टी। ट्रस्ट।
विज्ञापन