फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav comments on narendra modi over currency ban.

शिवपाल ने पीएम को दिया दोष, कहा- नोटबंदी ने अब तक 28 मौतें

Thu, 17 Nov 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Nov 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav comments on narendra modi over currency ban.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 500 व 1000 के नोट अचानक बंद होने से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

विज्ञापन


लोग कामकाज छोड़कर बैंकों की लाइन में लगे हैं। इस फैसले से सूबे में अब तक 28 लोग जान गंवा चुके हैं। मोदी को इन बातों का भी संज्ञान लेना चाहिए कि किस प्रकार लोग पैसा न होने पर आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा, नई करेंसी की प्रिंटिंग पर ही करीब 20 हजार करोड़ का खर्च आएगा। उसकी भरपाई कहां से होगी? अभी तक देशवासियों के सामने इसका खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री के इस फैसले का फायदा उनके खास पूंजीपतियों को होगा। बड़े पूंजीपति देश की गरीब व भोली-भाली जनता के पैसे का फायदा उठाएंगे, देश के लोगों को और लूटेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री की नीयत में खोट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed