फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav will be given a new responsibility in SP.

Lucknow: लखनऊ लौटे शिवपाल यादव, जल्द ही नई जिम्मेदारी देने का होगा एलान, अखिलेश का इंतजार

Sun, 11 Dec 2022 07:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Dec 2022 07:09 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव को सपा में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में पार्टी के नेताओं में कयासबाजी का दौर चल रहा है। वहीं, उन नेताओं की धुकधुकी बढ़ी हुई है जो शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav will be given a new responsibility in SP.
शिवपाल सिंह यादव ने सपा का झंडा थाम लिया। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा और प्रसपा के विलय की घोषणा होने के बाद शनिवार को शिवपाल सिंह यादव लखनऊ आ गए हैं। अब अखिलेश यादव के लौटने का इंतजार हो रहा है। अखिलेश- डिंपल के लौटने के बाद ही शिवपाल को दी जाने वाली जिम्मेदारी का एलान होगा। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेताओं में इस बात को लेकर हलचल मची हुई है कि किसका कद बढ़ेगा और कौन किनारे लगेगा।

विज्ञापन


सपा में कई ऐसे नेता हैं, जो शिवपाल के लेकर आग उगलते रहे हैं। अब उनकी धुकधुकी बढ़ी हुई है। क्योंकि अखिलेश और शिवपाल एक टेबल पर बैठेंगे तो गाहे-बगाहे दोनों के बीच गफलत पैदा करने वालों पर भी चर्चा होना लाजिमी है। ऐसे लोग चिह्नित होंगे तो उनका भविष्य प्रभावित होना भी तय है। संगठन से जुड़े कई नेता शनिवार को पार्टी कार्यालय में यह टोह लेते दिखाई पड़े कि आखिरकार शिवपाल को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जन-जन तक पहुंचने के लिए 2200 किमी की यात्रा निकालेगी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विदेशों में टीम योगी को मिल रहा भरपूर समर्थन, माय हेल्थ सेंटर ने साइन किया 2050 करोड़ का एमओयू


दूसरी तरफ प्रसपा के उन नेताओं के चेहरे पर भी बेचैनी दिख रही है, जो निरंतर सपा शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। दोपहर बाद शिवपाल सिंह के लखनऊ लौटते ही उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। फिलहाल सभी की निगाहें भविष्य की रणनीति पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed