मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश को मिला शिवपाल का साथ, बोले- नेताजी के बाग को अब हम अपने खून पसीने से सीचेंगे
शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा का समर्थन करने का एलान किया है। प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष व शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने भी कार्यकर्ताओं से डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार करने का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव ने बृहस्पतिवार सुबह सैफई में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। उन्होंने उपचुनाव में समर्थन मांगा। इस मुलाकात के बाद पसीजे शिवपाल ने भावुक अपील करते हुए डिंपल को जिताने का आह्वान किया।
शिवपाल से मुलाकात के बाद डिंपल यादव एवं अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि नेताजी के और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है। दोपहर बाद शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया। इसमें लिखा कि जिस बाग को सींचा हो खुद नेताजी ने, उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून, पसीने से। उन्होंने भी डिंपल और अखिलेश के साथ की तस्वीर ट्वीट की।
दोपहर बाद प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव आगे आए। उन्होंने पार्टी के नेताओं से अपील की कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। नेताजी को श्रद्धांजलि देने का यह उपयुक्त अवसर है। सपा प्रत्याशी को वोट करके नेताजी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने...
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) November 17, 2022
उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से... pic.twitter.com/tkqXdYgqby
आखिर इतने दिनों तक चुप्पी का क्या था राज
कई दिनों की चुप्पी के बाद शिवपाल सिंह यादव बुधवार से अपने समर्थकों के साथ बैठक शुरू कर दी। नामांकन के वक्त अखिलेश यादव ने उन्हें नहीं बुलाया था। इससे वह काफी दुखी थे। इसके बाद भी शिवपाल समर्थकों ने बुधवार की बैठक में परिवार की एकजुटता के लिए डिंपल के पक्ष में मतदान करने की बात कही। सियासी गलियारे में नजर रखने वालों का कहना है कि शिवपाल को इसी वक्त का इंतजार था। नामांकन के दिन भी डिंपल समर्थन मांगतीं तो वह साथ नजर आते, लेकिन सपा से यह चूक हुई।