फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav says Om Prakash Rajbhar and Sanjay Nishad should be considered star campaigners for SP.

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने ओपी राजभर और संजय निषाद को बताया बहरूपिया, कहा- उनके कारण सपा को ज्यादा वोट मिले

Mon, 11 Sep 2023 12:19 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राजभर व निषाद को बहुरूपिया करार दिया है। कहा कि उन लोगों को सपा का स्टार प्रचारक समझा जाना चाहिए।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav says Om Prakash Rajbhar and Sanjay Nishad should be considered star campaigners for SP.
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद बहरूपिये हैं। उनके बारे में तो पूरा प्रदेश जानता है। उनके एनडीए के लिए प्रचार करने से हमें (सपा) ज्यादा वोट मिला।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो हमारे लिए स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने एनडीए के लिए प्रचार किया तो सपा को ज्यादा वोट मिला। उन्होंने कहा कि हमने तो विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की थी कि उन्हें (राजभर को) मंत्री बना दीजिए नहीं तो वो फिर हमारी तरफ आ जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बोले ओम प्रकाश राजभर: दिल थाम कर बैठें, मैं और दारा सिंह बनेंगे मंत्री, एनडीए के मालिक सिर्फ शाह और मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - PDA की आवाज बन, अगड़ों का साथ ले आगे बढ़ेगी सपा, घोसी उपचुनाव के प्रयोग होंगे INDIA की रणनीति का अहम पार्ट  

 

शिवपाल सिंह यादव ने घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वो लगातार वहां मौजूद रहे और प्रचार करते रहे। बताया जाता है कि घोसी में उन्होंने वैसे ही काम किया जैसे मुलायम सिंह यादव के समय काम किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed