{"_id":"638c3ba139888d0a37579b92","slug":"shivpal-singh-yadav-protest-against-arresting-chini-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने समर्थकों के साथ भरथना थाने का किया घेराव, जानें क्यों जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने समर्थकों के साथ भरथना थाने का किया घेराव, जानें क्यों जताया विरोध
Sun, 04 Dec 2022 01:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Dec 2022 01:36 PM IST
सार
बिना मुकदमा दर्ज किए ध्रुव यादव उर्फ चीनी को हिरासत में लेने पर शिवपाल सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ भरथना थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कार्रवाई के विरोध में रविवार सुबह विधायक शिवपाल सिंह यादव समर्थकों के साथ भरथना थाने पहुंच गए। ताखा ब्लाक प्रमुख के पति ध्रुव यादव उर्फ चीनी को हिरासत में लेने का विरोध किया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जसवंत नगर विधानसभा के ब्लॉक ताखा के ब्लॉक प्रमुख के पति ध्रुव यादव चीनी को भरथना थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया के पुलिस अब गुंडई पर उतारू है। चीनी यादव पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है फिर भी पुलिस ने उसे थाने में बिठाया है।
विज्ञापन