{"_id":"628f943615fdf214a9119d33","slug":"shivpal-singh-yadav-praises-cm-yogi-adityanath-in-up-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhansabha: शिवपाल ने की योगी की तारीफ, अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- मेरा साथ लिया होता तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhansabha: शिवपाल ने की योगी की तारीफ, अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- मेरा साथ लिया होता तो...
Thu, 26 May 2022 08:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 May 2022 08:22 PM IST
सार
शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर मेरी बात मान ली होती तो आज सत्ता में होते और जो सत्ता में हैं वो विपक्ष में होते।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में एकजुटता के बहाने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि यदि विपक्ष में बैठे लोगों ने साथ दिया होता तो हम सत्ता में होते और सत्ता वाले विपक्ष में।
विज्ञापन
शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेहनती हैं। एक संत भी हैं। प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, लेकिन यह अकेले संभव नहीं है। इसके लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष को एक साथ लेकर चलना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर इधर वाले मेरा साथ ले लेते तो आज वे (सपा) सत्ता पक्ष में बैठे दिखाई देते। एकजुटता में ताकत होती है। दो साल पहले पार्टी बनाई थी। चुनाव के दौरान 100 प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने की तैयारी थी।
विज्ञापन
सपा ने इनमें से कुछ को टिकट दे दिया होता तो आज विपक्ष में बैठने वाले सत्ता में होते। उनके यह कहने पर सपाई सकते में आ गए तो भाजपाइयों ने मेज थपथपाई। फ्री राशन की चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आप राशन दीजिए, लेकिन इतना भी मत दीजिए कि लाभार्थी आलसी हो जाएं और काम धंधा छोड़ दें।
बुजुर्गों की मदद कीजिए, लेकिन नौजवानों को आलसी मत बनाइए। अधिकारियों की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए कहा कि नौकरशाह आंकड़ों में उलझा देते हैं। विधायकों की जनता के प्रति जवाबदेही होती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनप्रतिनिधि को थाने, तहसील में सम्मान मिलता है? आक्रोश जताते हुए कहा कि अधिकारियों की हालत यह है कि विधायकों के फोन तक नहीं उठाते हैं।