फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav on law and order in uttar pradesh.

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोले शिवपाल, बेलगाम हो गई है यूपी पुलिस

Sat, 06 Oct 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sat, 06 Oct 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav on law and order in uttar pradesh.
शिवपाल यादव

उत्तर प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो गई है। प्रदेश सरकार को इस पर सख्ती से निर्णय लेना होगा। ये बात समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शनिवार को बाराबंकी में एक स्वागत समारोह में कही।

विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ से फैजाबाद जाते समय जिले की सीमा पर सफेदाबाद में सैकड़ों समर्थकों ने शिवपाल यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्ताओं के बीच शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन


सरकार ने इस पर सख्त निर्णय नहीं लिया तो हालात और बदतर हो जाएंगे। खुशहाली तभी आएगी जब जनविरोधी सरकारें नेस्तनाबूद होंगी और सेक्युलर मोर्चा की सरकार बनेगी। इस मौके पर डॉ. विकास यादव, धर्मेंद्र यादव, गामा यादव, अरविंद विद्रोही, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भिटरिया बाइपास पर यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव शिवराम यादव की अगुवाई में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। इस मौके पर अंकित, सत्यकेश, रवि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed