मुलायम सिंह के करीबी भगवती सिंह से मिले शिवपाल यादव, थमाया सेकुलर मोर्चा का झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन कर यूपी की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने सपा के असंतुष्टों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में वो आज सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी भगवती सिंह से मिले और उन्हें समाजवादी सेकुलर मोर्चा का झंडा थमाया।
आपको बता दें कि भगवती सिंह ने सपा से असंतुष्ट होने की बातें सार्वजनिक मंचों से भी कही हैं। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को आशीर्वाद दिया।
शिवपाल सिंह यादव ने पहले ही कह दिया है कि वो प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 में सेकुलर मोर्चा के प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को मोर्चा के अध्यक्ष पद का ऑफर भी दिया।
भगवती सिंह कई बार सांसद, मंत्री व विधायक हैं। उनकी पहचान समाजवादी राम मनोहर लोहिया के अनुयायी, प्रतिबद्घ समाजवादी के रूप में रही है।
आज सुबह लोहिया के अनुयायी, प्रतिबद्ध समाजवादी और कई बार के सांसद, मंत्री व विधायक
रहे वरिष्ठ नेता श्री भगवती सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा देकर उनका आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/KTlfl4DNWVविज्ञापन विज्ञापन— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) September 22, 2018