फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav in secular morcha meeting.

मुलायम को मैनपुरी से सेकुलर मोर्चा का प्रत्याशी बनाने की तैयारी में शिवपाल, अध्यक्ष पद का दिया ऑफर

Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav in secular morcha meeting.
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को मोर्चे के अध्यक्ष पद का ऑफर करेंगे। उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार किया तो वह सेकुलर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। वह मैनपुरी से मोर्चे के पहले प्रत्याशी होंगे। यदि वह मोर्चे से चुनाव नहीं लड़े तो भी उनका समर्थन किया जाएगा।

विज्ञापन


शिवपाल ने शनिवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा, इस समय हमारा ध्यान संगठन बनाने पर है। हमें बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करना है। इसी बीच प्रदेश का दौरा करेंगे। रविवार को फैजाबाद जा रहा हूं।
विज्ञापन


समान विचारधारा वाले दलों, खासतौर से गांधी, लोहिया व चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें एकत्र करके 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सपा-बसपा के संभावित गठबंधन पर कहा कि राजनीति में किसी से दुश्मनी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, सपा, बसपा से भी बातचीत कर सकते हैं। हमें गठबंधन में लेंगे तो ठीक, नहीं लेंगे तो उनके बीच सीट बंटवारे के बाद हमें प्रत्याशी उतारने में सहूलियत होगी।

अब पीछे नहीं हटेगा कदम

शिवपाल ने कहा, मैंने लंबा इंतजार करने के बाद बहुत सोच-समझकर मोर्चा बनाया है। नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ है। मुझे न तो सपा की किसी बैठक में, न ही विधानमंडल दल की बैठक में बुलाया जाता था। राज्यसभा चुनाव के दौरान बुलाया गया तो मैं दोनों दावतों में शामिल हुआ।

जया बच्चन को वोट दिया। राष्ट्रपति के चुनाव में न तो सपा और न ही कांग्रेस ने मुझसे बात की। रामनाथ कोविंद ने दो बार वोट मांगा, मुख्यमंत्री का भी फोन आया। मैंने डंके की चोट पर कोविंद को वोट दिया। अब जो कदम बढ़ाया है, वह पीछे नहीं हटेगा।

भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए, इसका लाभ मिलेगा

शिवपाल ने भाजपा से गठबंधन की संभावना से इनकार किया। कहा, भाजपा समान विचारधारा वाली पार्टी नहीं है। उसने वादे पूरे नहीं किए। अच्छे दिन नहीं आए। नोटबंदी, जीएसटी से व्यापार तबाह हो गया, उद्योग-धंधे बंद हो गए। बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। भाजपा का जनाधार गिरने का हमें लाभ मिलेगा।
 
अधिकतर पूर्व विधायक मोर्चे के साथ आएंगे
शिवपाल ने कहा कि आने वाले समय में अधिकतर पूर्व विधायक हमारे साथ आएंगे। यादव महासभा भी हमें सपोर्ट करेगी। अतीक अहमद के सेकुलर मोर्चा में शामिल होने की संभावना पर कहा कि अभी बातचीत नहीं हुई। समय आने पर विचार करेंगे।

विधायक पद से इस्तीफे का प्रश्न नहीं

शिवपाल ने विधायक पद से इस्तीफे की अटकलों का खारिज किया। कहा, सपा का विधायक हूं। सेकुलर मोर्चा बनाया है लेकिन अभी सपा नहीं छोड़ी। जब पार्टी बनेगी, चुनाव लड़ना होगा तो देखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed