फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav goes to election commission.

शिवपाल सिंह ने नई पार्टी रजिस्टर कराने के लिए शुरू किए प्रयास, ये हो सकता है नाम

Thu, 27 Sep 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Sep 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav goes to election commission.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के एलान के बाद शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए नई पार्टी रजिस्टर करवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए वो चुनाव आयोग भी गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पार्टी का नाम 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी' हो सकता है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अभी हाल ही में शिवपाल ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया था। साथ ही प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की भी बात कही थी। शिवपाल अभी जसवंतनगर से सपा विधायक हैं। अगर नई पार्टी रजिस्टर हो जाती है तो वो सपा विधायक नहीं रह जाएंगे।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं और अभी हाल ही में सपा की साइकिल यात्रा के समापन के अवसर पर दिल्ली में जन्तर मन्तर पर आयोजित समारोह में मुलायम सिंह यादव सपा के मंच पर नजर आए जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मुलायम पुत्र अखिलेश के साथ ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed