{"_id":"5bf98159bdec2241505b9136","slug":"shivpal-singh-launched-his-party-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने लांच की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की वेबसाइट, देखें क्या कुछ है इसमें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने लांच की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की वेबसाइट, देखें क्या कुछ है इसमें खास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल यादव ने शनिवार को अपनी पार्टी की वेबसाइट www.pragatisheelsamajwadiparty.org को लांच किया। इस मौके पर शिवपाल ने समाजवाद व समाजवादी दिग्गजों का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
पार्टी की वेबसाइट में मुलायम सिंह यादव, राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, चौधरी चरण सिंह, जयप्रकाश नारायण और रामशरण के समाजवादी आंदोलन के लिए किए गए संघर्षों का जिक्र किया गया है। वेबसाइट लांच के मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता भगवती सिंह, पूर्व सांसद वीरपाल यादव, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पार्टी प्रवक्ता सीपी राय व अभिषेक सिंह आशु मौजूद रहे। इस मौके पर एक बैठक भी हुई जिसमें 9 दिसंबर को होेने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
शिवपाल बोले-नहीं संभल रही स्थिति तो लगाएं राष्ट्रपति शासन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने कहा है कि अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ को एकत्र होने दिया जा रहा है। किसी भी कीमत पर विवादित भूमि पर सवोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अगर राज्य व जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।