फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal said that I made Akhilesh the CM

यूपी विधानसभा: सीएम बोले, भतीजे को कुछ सिखाइए, शिवपाल ने कहा कि हमने ही तो इंजीनियर और सीएम बनाया

Sat, 12 Aug 2023 05:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Aug 2023 05:50 AM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि हमारी शिक्षा के बाद ही पहले इंजीनियर फिर सीएम बने। अखिलेश ने कहा कि हम तो चाचा से शिक्षा ले रहे हैं, योगी जी आप भी चाचा से शिक्षा ले लें। 

विज्ञापन
Shivpal said that I made Akhilesh the CM
अखिलेश और शिवपाल की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में सपा महासचिव शिवपाल यादव के जरिये नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर बार बार निशाना साधा। योगी ने कहा कि चाचा शिवपाल यदि भतीजे को शिक्षा देते तो यह हाल नहीं होता। चाचा भतीजे को कुछ तो सिखाया करो, अभी तो कोई काम नहीं है इसलिए समय का सदुपयोग करो। शिवपाल ने कहा कि हमारी शिक्षा के बाद ही पहले इंजीनियर फिर सीएम बने। अखिलेश ने कहा कि हम तो चाचा से शिक्षा ले रहे हैं, योगी जी आप भी चाचा से शिक्षा ले लें। योगी ने कहा चाचा अगर आपने सही निर्णय नहीं लिया तो 27 में आप ही क्लीन बोल्ड होने वाले हैं। अभी से तय कर लो आप।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब परिवार में सत्ता का संघर्ष बढ़ता है तो कुछ न कुछ चीजें तो सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि, शिवपाल के प्रति हमारी सहानुभूति है। उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि आपके साथ ये लोग न्याय करेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति सर्पदंश और सांड़ से मरे, इन सभी को आपदा घोषित करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है। हम तो सांड की नंदी के रूप में पूजा करते हैं। शिवपाल जी आप नहीं करते क्या? तो कुछ तो समझाया करें इन्हें। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि 2012 से 17 के बीच प्रदेश की जनता चाचा-भतीजे के बीच द्वंद्व का शिकार होती रही। भतीजे को लगता था कि चाचा हावी ना हो जाएं, इसलिए पैसे नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि एमएसपी क्या होता है शायद नेता विरोधी दल को पता नहीं है। शिवपाल जी को ये बताना चाहिए। एमएसपी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि एमएसपी क्या होता है शायद नेता विरोधी दल को पता नहीं है। संभवत: नेता विरोधी दल के नेता को रबी और खरीफ में अंतर नहीं पता। उन्होंने कहा कि चाचा को भतीजे को यह भी बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां भाई आ जाएंगे

भाजपा विधायकों ने शिवपाल से कहा कि सपा में आपका सम्मान नहीं हैं आप इधर आ जाइये, शिवपाल ने हंसते हुए कहा कि हां भाई आ जाएंगे। इसी बीच सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ये अब हमारे साथ आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed