फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal ordered officers to help people.

अफसरों पर सख्त शिवपाल बोले, गुमराह न करें

Sat, 13 Dec 2014 12:51 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shivpal ordered officers to help people.

लोक निर्माण, सिंचाई एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे आम लोगों की शिकायतों व समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं।

विज्ञापन


पर, जांच के नाम पर शिकायतकर्ता को गुमराह न करें। हर समस्या का हल एक निश्चित समय में किया जाए।

शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय पर सूबे के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही मोबाइल फोन से अफसरों को कड़े निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गंभीर है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उसने मिलने वाले लोग जमीन पर कब्जे, पुलिस उत्पीड़न, आपराधिक घटनाओं में एकपक्षीय कार्रवाई, मृतक आश्रित कोटे से नौकरी, तहसीलों में अटके मामले, राशन की दुकानों, बीमारी के इलाज और पेंशन व वजीफे जैसी कई समस्याएं लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेगुनाहों को न करें परेशान

Shivpal ordered officers to help people.

लोक निर्माण मंत्री ने पुलिस अफसरों को फोन पर निर्देश दि‌ए कि वे अभियान चलाकर अपराधियों को जरूर पकड़ें लेकिन बेगुनाहों को कतई परेशान न किया जाए। यह ध्यान रखें कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो।

अब हर बुधवार को सुनेंगे समस्याएं
शिवपाल सिंह हर बुधवार को 6-ए कालीदास मार्ग स्थित जनसुनवाई भवन या सपा मुख्यालय में जनसमस्याएं सुनेंगे। उन्होंने यह निर्णय जनता की सुविधा को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed