फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal has more influence in SP stronghold Shivpal yadav won by 90 and Akhilesh yadav by 66 thousand votes

UP Election Result : सपा के गढ़ में शिवपाल का रसूख ज्यादा, शिवपाल 90 तो अखिलेश 66 हजार मत से जीते

Sat, 12 Mar 2022 12:34 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 12:34 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से तो उनके चाचा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर से चुनाव जीते हैं। चुनाव के दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में अपने नेता को अधिक से अधिक मत दिलाने को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही थी।

विज्ञापन
Shivpal has more influence in SP stronghold Shivpal yadav won by 90 and Akhilesh yadav by 66 thousand votes
शिवपाल व अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सपा के गढ़ में हार-जीत के अंतर में शिवपाल का रसूख ज्यादा है। वह 90 हजार मत से विजयी रहे हैं तो भतीजे अखिलेश यादव को 66 हजार से जीत मिली है। कुल मतदान के साथ दोनों को वोट मिलने का आंकड़ा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से तो उनके चाचा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर से चुनाव जीते हैं। चुनाव के दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में अपने नेता को अधिक से अधिक मत दिलाने को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही थी। कई जगह मतदाता चाचा- भतीजे के बीच जीत के अंतर को लेकर बाजी लगाते देखे गए। शिवपाल सिंह यादव ने भी यह ख्वाहिश जताई थी कि अखिलेश उनसे ज्यादा वोट से विजयी हों।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम घोषित हुआ तो शिवपाल को अखिलेश से ज्यादा वोट मिले हैं। शिवपाल को 158531 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को 68454 मत मिले। शिवपाल 90077 मत से विजयी रहे। यहां बसपा को 17435 मत मिला। शिवपाल को कुल मत का 62.89 फीसदी मत मिला है। इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कुल 147237 मत और भाजपा के एसपी बघेल को 80455 मत मिले। इस तरह अखिलेश यादव ने बघेल को 66782 मत से पराजित किया। यहां बसपा को 15643 वोट मिला। सपा अध्यक्ष को कुल मत का 60.03 फीसदी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार से बढ़ा जीत का अंतर
जसंवत नगर से 2017 के चुनाव में शिवपाल सिंह यादव को 126834 वोट मिले थे। वह 54.73 फीसदी वोट पाकर 52616 वोट के अंतर से विजयी हुए थे। इसी तरह करहल से सपा के सोहबरन सिंह 104221 मत हासिल किए थे। वह 49.81 फीसदी वोट पाकर 38405 वोट के अंतर से जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed