फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivling broken in ancient Mahadev temple, accused arrested

Lucknow News: प्राचीन महादेव मंदिर में तोड़ा शिवलिंग, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shivling broken in ancient Mahadev temple, accused arrested
लखनऊ। ठाकुरगंज के खुदागंज नगरिया स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में बुधवार की देर रात शरारतीतत्व ने हथौड़े से मंदिर में स्थापित शिवलिंग तोड़ दिया। नाका के दुर्विजयगंज निवासी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गौरव गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्थानीय निवासी आरोपी अभिषेक गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में नया शिवलिंग स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के पास ही रहने वाले पुजारी आकाश गौतम ने बताया वह रात 11:30 बजे मंदिर से घर चले गए थे। थोड़ी देर बाद मंदिर से तोड़फोड़ की आवाज सुनकर वह बाहर निकले। उन्हें देख आरोपी भागकर अपने घर में घुस गया। उसके परिजनों ने दो-ढाई घंटे तक उसे बाहर नहीं आने दिया। थोड़ी ही देर में मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने खंडित शिवलिंग देखकर हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद सीबी सिंह और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि नशे की हालत में उसने यह घटना की है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में नया शिवलिंग स्थापित कर दिया है। खंडित मूर्ति शुक्रवार को गोमती में विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed