{"_id":"602d28e38ebc3ee9243f0628","slug":"shivaji-s-birth-anniversary-celebrated-on-19-february-lko-city-news-lko565278275","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव, 21 किलो केसरिया दूध से होगा अभिषेक, नहीं निकलेगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव, 21 किलो केसरिया दूध से होगा अभिषेक, नहीं निकलेगा जुलूस
विज्ञापन
मराठी समाज की ओर से चौक चौराहे पर शिवाजी की धातु की बनी इसी सिंहासन आरूढ़ प्रतिमा का होगा दूध से अभ
- फोटो : LKO CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मराठी समाज की ओर से 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत चौक चौराहे पर उनकी धातु की सिंहासन आरूढ़ प्रतिमा का 21 किलो केसरिया दूध से स्नान के साथ होगा। ढोल ताशों के बीच संतों और महंतों के मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना होगी। आयोजन के दूसरे सत्र के कार्यक्रम दोपहर में लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में होंगे।
मराठी समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने बुधवार को बताया कि हर साल की तरह हिंदवी स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म उत्सव को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय और चौक चौराहे पर महाराष्ट्र समाज के सैकड़ों सदस्य जन्मोत्सव समारोह मनाएंगे। सुबह के सत्र में चौक चौराहे पर उदासीन अखाड़े के महंत धर्मेंद्र दास समेत अन्य संतों की मौजूदगी में छत्रपति शिवाजी महाराज की धातु की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक होगा। सामूहिक पूजन के बाद दोपहर तीन बजे से लखनऊ विश्वविद्यालय में समारोह का दूसरा सत्र होगा। विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शिवाजी चरित्र पर व्याख्यान देंगे। समारोह के अतिथियों में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय समेत कई शिक्षाविद् भी आयोजन में शामिल रहेंगे। विश्वविद्यालय खेल मैदान परिसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर पुष्प शृंगार और माल्यार्पण समारोह भी होगा।
खास ड्रेस कोड में रहेंगे मराठी समाज के लोग, नहीं निकलेगा जुलूस
अध्यक्ष उमेश पाटिल ने बताया समारोह में हर साल की तरह चौक से लखनऊ विश्वविद्यालय तक निकलने वाली जुलूस यात्रा इस बार कोरोना गाइडलाइन के तहत नहीं निकाली जा रही है। हर साल महिलाओं और पुरुषों की बाइक यात्रा चौक से लविवि तक निकालती थी, जिसमें वाद्य यंत्रों के अलावा परंपरागत शृंगार के साथ महिलाएं बाइक पर चलती थी। समारोह में समाज के पुरुष और महिलाएं एक खास ड्रेस कोड में रहेंगे। कुर्ते, टोपी और पगड़ी में लोग दिखेंगे।