फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shine city Managing Director's bail application rejected

शाइन सिटी के प्रबंध निदेशक की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 11 Jun 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shine city Managing Director's bail application rejected
सैकड़ों लोगों को आशियाना और प्लॉट का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी शाइन सिटी के प्रबंध निदेशक आसिफ नसीम की ओर से दी गई दो अलग-अलग जमानत अर्जियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि आरोपी का इसी प्रकार के मामलों से संबंधित चार सौ मामलों का आपराधिक इतिहास है। उसने आर्थिक अपराध का काम किया है और इसमें उसके सम्मिलित होने के साक्ष्य हैं।
विज्ञापन

कोर्ट में सरकारी वकील मनीष रावत और कमल अवस्थी का तर्क था कि दोनों मामलों में गोमती नगर थाने में दर्ज कराए गए थे।
पहली रिपोर्ट में कहा गया था कि वादी ने 2015 में प्लॉट संख्या डी-117 को खरीदने के लिए 4.92 लाख रुपये जमा किए थे।
दूसरी रिपोर्ट में कहा गया कि वादी ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड गोमतीनगर के एजेंट विशारद हुसैन के जरिये शाइन वैली प्रोजेक्ट में सी-124 नंबर का प्लॉट बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी राशि 4.08 लाख रुपये 2015 में जमा की थी, लेकिन उसे न तो प्लॉट मिला न ही उसकी रकम लौटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed