{"_id":"5b124d7bb9c0367b5987ab080bece96b","slug":"shikshamitra-warns-up-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर शिक्षामित्रों की सरकार को धमकी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर शिक्षामित्रों की सरकार को धमकी!
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने 20 दिसंबर तक शिक्षा मित्रों के द्वितीय बैच के चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
संघ ने कहा कि अभी बुलंदशहर, रामपुर, आजमगढ़ आदि जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही नहीं हुई हैं।
जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं लिखित परीक्षा के पहले हो जानी चाहिए। कई जिलों के डायट इसमें लापरवाही बरत रहे हैं।
शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद ने सभी डायट प्राचार्यों से आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को भेजने के लिए कहा था।
विज्ञापन
15 दिसंबर तक इसे भेजने की अंतिम तिथि तय की है। लेकिन अभी तक कई जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही खत्म नहीं हुई हैं। इस कारण परीक्षाफल निकल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन