शिक्षामित्रों को 10 दिन के भीतर मिलेगा मानदेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम कर रहे शिक्षामित्रों को 10 दिन के भीतर मानदेय देने के निर्देश दिए हैं।
सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि शिक्षामित्रों को आगामी 10 दिन के अंदर मानदेय देकर उसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।
सभी जिलों में मानदेय के भुगतान के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर मानदेय का भुगतान न करने पर संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।