{"_id":"5bfb01f0bdec22419b5dde89","slug":"shia-waqf-board-chairman-waseem-rizvi-threatens-again-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को फिर फोन पर धमकी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को फिर फोन पर धमकी, प्राथमिकी दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके धमकी दी है। उन्होंने सआदतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीन दिन पहले धमकी मिलने पर हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सआदतगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा के मुताबिक, वसीम रिजवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके आपत्तिजनक बातों के साथ धमकी दी। उन्होंने वार्तालाप को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया है। इसी तरह तीन दिन पहले उन्होंने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दीपक दुबे का कहना है कि संबंधित नंबर का कॉल डिटेल एकत्र करके छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी वसीम रिजवी को कॉल करके धमकी देने वालों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन