कैसे होंगे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव एक बार फिर टलने के आसार हैं। हालांकि, अभी चुनाव स्थगित होने की घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन आपत्तियों को देखते हुए ऐसा हो सकता है।
रमजानुल मुबारक के दौरान 11 जुलाई को अधिसूचना के अनुसार चुनाव होना है।
शिया वक्फ बोर्ड प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर चुका है लेकिन खुद शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद व हुसैनी टाइगर्स के अध्यक्ष शम्सी के साथ कई संगठनों ने रमजान में चुनाव कराने पर आपत्ति जताई है।
अगस्त में चुनाव कराने की मांग
इन लोगों ने ईद के बाद यानी अगस्त में चुनाव कराने की मांग की है। मौलाना जव्वाद ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात कर रमजान में चुनाव न कराने की मांग की।
इस पर चतुर्वेदी ने अपनी संस्तुति दे दी है। वहीं, हुसैनी टाइगर्स के अध्यक्ष शमील शम्सी ने डीएम से मिल कर रमजान में चुनाव न कराने की मांग की है।
इससे पहले मोहर्रम के महीने जनवरी में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई थी लेकिन चुनाव टल गए।
शिया वक्फ बोर्ड के सदस्यों का कहना है कि ऐसे समय जब शिया समुदाय के आयोजन होते हैं उस वक्त चुनाव कराने की क्या जरूरत है?
कल से हैं रमजान
रमजानुल मुबारक का चांद रविवार को देखा गया। इसलिए पहला रोजा सोमवार को होगा।
मरकजी चांद कमेटी, दारुल उलूम फिरंगी महल और शिया चांद कमेटी ने संयुक्त रूप से चांद होने की अपील करते हुए सोमवार से रमजानुल मुबारक की शुरूआत का ऐलान किया है।
मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि शाबान की 29 को चांद नहीं दिखा, जिससे रविवार को चांद होने की तस्दीक हुई।
मौलाना ने कहा कि सोमवार से पहला रोजा होगा। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यख मौलाना सैफ अब्बास ने भी चांद होने की तस्दीक की है।