{"_id":"56ee4f464f1c1bf525f14d77","slug":"shazia-ilmi-criticizes-owaisi-comment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी को रखना चाहिए भारत की गरिमा का खयाल: शाजिया इल्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी को रखना चाहिए भारत की गरिमा का खयाल: शाजिया इल्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
ओवैसी पर निकाला शाजिया ने गुस्सा
- फोटो : Demo
असदुद्दीन ओवैसी भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं और पार्लियामेंट मेंबर भी हैं। सांसद होने के नाते उन्हें भारत की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। ओवैसी के भारत माता की जय न बोलने के बयान पर निशाना साधते हुए शाजिया ने कहा कि अगर उन्हें भारत माता की जय बोलने में कोई एतराज है तो वह भारत अम्मी की जय बोलें।
पूर्व आप नेता एवं भाजपा की प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने यह बात शनिवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहीं। वह शनिवार को कानपुर से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लखनऊ जाते समय मोतीनगर में भाजपा नेता सुनील शुक्ला के आवास पर कुछ देर के लिए रुकी थीं।
उन्होंने ओवैसी के भारत माता की जय न बोलने के बयान को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि किसी को भी देश और मजहब के बीच में टकराव नहीं कराना चाहिए।

Trending Videos
अरविंद केजरीवाल के लिए ये बोलीं शाजिया
...तो इसलिए छोड़ी शाजिया ने ‘आप’
- फोटो : Demo
आप छोड़कर भाजपा का दामन थामने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के समय से ही उन्हें आरएसएस का एजेंट कहा जाता था। वह अन्ना हजारे के आंदोलन के समय अरविंद केजरीवाल के साथ थीं।
उसी समय से अरविंद के भ्रष्टाचार खत्म करने की मंशा के चलते पार्टी बनाने के पक्ष में थीं, लेकिन बाद में अरविंद में जनसेवा के बजाय सीएम बनने की चाह देख आप को छोड़ दिया।
बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली और अब उनके बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने पर काम कर रही हैं।