फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shatranj olympiad mashal will reach Lucknow today.

Lucknow: लखनऊ पहुंची शतरंज आलंपियाड की मशाल, सीएम योगी ने कहा- हम सबके लिए गर्व का क्षण

Sun, 26 Jun 2022 09:21 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jun 2022 09:21 PM IST
सार

यूपी विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल की अगवानी की। इस दौरान वहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी के अलावा शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद भी हैं।

विज्ञापन
Shatranj olympiad mashal will reach Lucknow today.
लखनऊ में शतरंज के महान खिलाड़ी विश्व नाथन आनंद के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ट्विटर

विस्तार

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रविवार शाम लखनऊ पहुंची। विधानसभा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशाल की अगवानी की। इस समारोह में देश के महानतम शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इस दौरान योगी और विश्वनाथन आनंद ने प्रतीकात्मक रूप से शतरंज का लुत्फ भी उठाया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, ''हम सबके लिए आज का दिन अत्यंत गौरव वाला है। जब शतरंज ओलंपियाड 2022 की मशाल रैली का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया है। यह आयोजन तीन दशक में भारत में पहली बार हो रहा है। पहली बार भारत में मशाल यात्रा का आयोजन हो रहा है। विश्व शतरंज महासंघ की ओर से अब शतरंज मशाल भारत से शुरू होना बड़ी पहल है। भारत से शतरंज का 5000 साल से पुराना नाता हैं। यह खेल हमें धैर्य और अनुशासन सिखाता है। साथ ही ऐसे खेल से निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।''
विज्ञापन


शतरंज ओलंपियाड की मशाल प्रदेश में मेरठ वाया आगरा वाया कानपुर से होते हुए रविवार शाम छह बजे राजधानी पहुंची। इसके बाद अमौसी, शहीद पथ, अर्जुन गंज, कैंट से होते हुए सीधे विधानसभा पहुंची। यूपी की इंटरनेशनल मास्टर वंतिका अग्रवाल मशाल को लेकर लखनऊ पहुंचीं। विधानसभा के सामने आयोजित कार्यक्रम में भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने सीएम योगी को मशाल सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे के समारोह के बाद मशाल सीधे प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। यहां से वह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए राजस्थान के लिए रवाना हो जाएगी। यह तीसरा मौका होगा जब खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ आएगी। पहली बार 1989 में जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पर दिल्ली में हुए खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ में आई थी। इसके बाद 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल से मशाल यात्रा लखनऊ आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed