{"_id":"5ca310b8bdec22144a2733ec","slug":"sharib-rudaulvi-writes-letter-to-governor-and-chief-minister-over-changing-the-name-of-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्यकार ने राज्यपाल व सीएम को लिखा पत्र, कहा- सुल्तानपुर का नाम न बदलें, जरूरी हो तो रखें वजीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्यकार ने राज्यपाल व सीएम को लिखा पत्र, कहा- सुल्तानपुर का नाम न बदलें, जरूरी हो तो रखें वजीरपुर
Tue, 02 Apr 2019 01:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)
प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. शारिब रुदौलवी ने राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुल्तानपुर का नाम न बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह किसी बादशाह के नाम पर नहीं है, सुल्तान का मतलब बड़ा और पूरा शहर या गांव (रहने की जगह) को कहा जाता है।
राज्यपाल द्वारा सुल्तानपुर का नाम कुशभुवनपुर रखने की बात पर कहा कि अगर नाम बदलना ही है तो आजादी की जंग में शहीद उनके पूर्वज काजी वजीर अली के नाम पर ‘वजीरपुर’ रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इल्तुतमिश के समय से करीब 800 वर्षों तक इस परिवार ने सुल्तानपुर की सेवा की।
अंग्रेजों ने परिवार के सभी 12 लोगों को घर में कैद कर तोप से उड़ा दिया था। दो साल तक इसका मुकदमा चला और काजी वजीर अली की जेल में मौत हो गई थी।