फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shankari is now in BJP

शारदा के बाद अब शंकरी भी हुए भाजपाई

Tue, 08 Feb 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shankari is now in BJP
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा में बगावत जारी है। पूर्व विधायक शारदा प्रताप शुक्ला के बाद सोमवार को सपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी भी भाजपाई हो गए। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। शंकरी के भाजपा में आने से सरोजनीनगर में भाजपा खेमे का मानना है कि उनके उम्मीदवार राजेश्वर सिंह की राह और आसान होगी। तेज तर्रार अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव में उतरे हैं। यही नहीं बछरावां से पूर्व विधायक राम लाल अकेला भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। रामलाल अकेला भी सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह को जिताने में जुटेंगे।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में शंकरी सिंह और रामलाल अकेला को भाजपा में शामिल करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मेरे छोटे भाई शंकरी सिंह दलों से ऊपर उठकर काम करने वाले नेता हैं। उनके व रामलाल के भाजपा में आने से सरोजनीनगर विधानसभा का परिदृश्य बदलेगा।
विज्ञापन

सपा को बताया धोखेबाज, हराने का लिया संकल्प
भाजपा में शामिल शंकरी सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी में धोखेबाजी होती है। बसपा से सपा में जाने पर चुनाव में टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन नहीं दिया गया। इसीलिए उन्होंने सपा को छोड़ दिया है। अब सपा को किसी भी सूरत में हराएंगे और राजेश्वर सिंह को जिताकर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के हाथ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा से लड़ चुके हैं चुनाव
शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी सिंह वर्ष 2012 में और फिर वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर सरोजनीनगर से चुनाव लड़े थे। पिछली बार उन्हें 71,791 मत मिले थे। इसके बाद उन्होंने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ले ली। इस बार उन्होंने सपा से सरोजनीनगर सीट पर दावेदारी जताई थी, लेकिन पार्टी ने यहां से अभिषेक मिश्रा को टिकट दे दिया है। इससे नाराज शंकरी सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया।

स्वाति सिंह भी प्रचार में जुटीं
टिकट कटने के बाद खुद को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताने वालीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह भी राजेश्वर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। स्वाति सिंह उनके पक्ष में महिलाओं का वोट दिलवाने के लिए घर-घर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed