फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shameful: In ayodhya, the headmaster did obscene acts by making the girl student take off her clothes

शर्मनाक: अयोध्या में प्रधानाध्यापक ने छात्रा के कपड़े उतरवाकर की अश्लील हरकत, पांचवीं क्लास में पढ़ती है बच्ची

Sat, 30 Sep 2023 06:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Sep 2023 06:26 AM IST
सार

परिवारीजनों के मुताबिक 16 सितंबर को छात्रा के साथ हुई इस शर्मनाक घटना के बाद उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। 28 सितंबर को जब पिता ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने रोते हुए कहा हम उस स्कूल में नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Shameful: In ayodhya, the headmaster did obscene acts by making the girl student take off her clothes
अश्लील हरकत की गई। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

यूपी के अयोध्या जिले के तहसील रुदौली क्षेत्र के मवई के एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा पांच की छात्रा को स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर थाना बाबा बाजार पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद ने कक्षा पांच की एक 10 वर्षीय छात्रा को छुट्टी के बाद स्कूल में रोक लिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रा को एक कमरे में कैद कर उसके कपड़े उतरवाए और अश्लील हरकत की। इस घटना की जानकारी करीब दस दिन बाद पीड़िता के पिता को हुई तो उसके पिता ने बाबा बाजार थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक की करतूत पुलिस को बताई।
विज्ञापन


बाबा बाजार थाने के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी रिजवान अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल जाने से मना किया तब हुआ खुलासा
परिवारीजनों के मुताबिक 16 सितंबर को छात्रा के साथ हुई इस शर्मनाक घटना के बाद उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। 28 सितंबर को जब पिता ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने रोते हुए कहा हम उस स्कूल में नहीं जाएंगे। डांट-फटकार लगाई तो पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना को मां से बताया। मासूम बेटी की जुबां से प्रधानाध्यापक की करतूत को सुनकर माता-पिता के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया है।इसके बाद बीएसए संतोष राय ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। अन्य जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उन्हें सम्मिलित करते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए यदि आरोपी दोषी पाया गया तो यथाशीघ्र फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा उसे सजा दिलाई जाएगी। - सतेंद्र भूषण तिवारी, सीओ रुदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed