{"_id":"6ae501ded5d9454b880b30da","slug":"shahrukh-and-suraj-from-lucknow-won-gold-medals-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1990297-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ के शाहरुख और सूरज ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ के शाहरुख और सूरज ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
लखनऊ। राजधानी के खिलाड़ियों ने 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन किया। लंबी कूद में मो. शाहरुख और 1500 मीटर दौड़ में सूरज यादव ने स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने 5000 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया।
महानगर में 35वीं वाहिनी पीएसी स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5000 मीटर दौड़ में आगरा की मनोराम पहले और प्रयागराज की शिल्पी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में लखनऊ के शाहरुख ने 06.43 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। गोरखपुर के अंकित सिंह दूसरे और आगरा के अर्जुन पवार तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में मेरठ के प्रिंस कुमार दूसरे और प्रयागराज के आशीष पाल तीसरे स्थान पर रहे।
हेप्टाथलॉन में वाराणसी की ऋत्विका सिंह ने 4570 अंकों के साथ रिकॉर्ड बनाया। वाराणसी की रिया उपाध्याय दूसरे और मेरठ की कामिनी तीसरे स्थान पर रहीं। 80 किलोमीटर साइकिलिंग में मेरठ की बुलबुल, आरती और रुचिका ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में मेरठ की मन्नू पहले और आरती दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में आगरा की निधि ने 6.17 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। वाराणसी की शिवांगी दुबे दूसरे और मेरठ की खुशबू शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मिश्रित वर्ग की 4 गुणा 400 मीटर रिले में मेरठ की टीम पहले, वाराणसी की दूसरे और बरेली की तीसरे स्थान पर रही। 5000 मीटर दौड़ में मेरठ के प्रिंस कुमार पहले, वाराणसी के शिवम यादव दूसरे और पीएसी पश्चिमी जोन के शिशपाल तीसरे स्थान पर रहे। 100 किलोमीटर साइकिलिंग में मेरठ के वीरेश पहले, कानपुर के संतोष सिंह दूसरे और मेरठ के केशव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में मेरठ के ऋषभ नेहरा ने 65.71 मीटर के साथ स्वर्ण जीता। बरेली के आशु तोमर दूसरे और मेरठ के आगेश पवार तीसरे स्थान पर रहे। डेकाथलॉन में मेरठ के हिमांशु यादव 4326 अंकों के साथ पहले, मेरठ के लविश कुमार दूसरे और पीएसी पश्चिमी जोन के आकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।