फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shah blew election bugle at the foundation stone of Forensic Institute: UP is number one in development, then lotus will bloom

शाह ने फोरेंसिक इंस्टीट्यूट के शिलान्यास में फूंका चुनावी बिगुल : विकास में नंबर वन है यूपी, फिर खिलेगा कमल

Sun, 01 Aug 2021 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Aug 2021 08:32 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में यूपी विकास और कानून व्यवस्था में देश में नंबर बन गया है। यूपी में सरकार बनाने का सपना देख रहे विपक्षी दलों को करारी हार का मन बना लेना चाहिए।

विज्ञापन
Shah blew election bugle at the foundation stone of Forensic Institute: UP is number one in development, then lotus will bloom
लखनऊ में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फोरेंसिक साइंसेज के शिलान्यास कार्यक्रम में मॉडल देखते गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में स्टेट फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल फूंक दिया। शाह ने रविवार को कहा कि साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में यूपी विकास और कानून व्यवस्था में देश में नंबर बन गया है। यूपी में सरकार बनाने का सपना देख रहे विपक्षी दलों को करारी हार का मन बना लेना चाहिए। यहां 2017 की तरह प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। वर्ष 2017 में जनता से किए वादे पूरे कर फिर से जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि विकास और परिवर्तन की गति को जारी रखने के लिए फिर से कमल की सरकार बनाएं।

विज्ञापन


यूपी में सरकार बनाने का सपना देख रहे लोगों के कानों तक ‘भारत माता की जय’ की गूंज जानी चाहिए, के उद्घोष के साथ शाह ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। कहा, वर्ष 2013 से 2019 तक यूपी का चप्पा चप्पा देखा है। पहले पश्चिम में लोग भय के कारण पलायन कर रहे थे, वहीं महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। भू-माफिया गरीबों और सरकार की जमीन पर कब्जा करते थे और दिन दहाड़े गोलियां चलती थीं। यूपी की छवि दंगा ग्रस्त प्रदेश की थी। वर्ष 2017 में भाजपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था दुरुस्त कर विकसित प्रदेश बनाने का वादा किया। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में हर क्षेत्र में तरक्की दिख रही है। बदलाव धरातल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि योगी और उनकी टीम ने यूपी की छवि बदलकर कानून-व्यवस्था की दृष्टि से देश में सबसे आगे लाने का काम किया है।
विज्ञापन

शाह ने कहा कि भाजपा की सरकारें किसी जाति, परिवार या नजदीकी लोगों, बिल्डर या धनी लोगों के आधार पर काम नहीं करतीं, बल्कि सबसे गरीब व्यक्ति के विकास और कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए काम करती हैं। इसी परिवर्तन के लिए यूपी की जनता ने 300 से ज्यादा सीटें देकर भाजपा को शासन का मौका दिया था। भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा काफी आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष पर तंज : चुनाव आते ही नए कपड़े पहनकर निकल पडे़
विपक्ष पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि यूपी में चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय होने वाले नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। चुनाव आते ही नए कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे नेताओं को बाढ़ और कोरोना की लहर के समय जनता की याद नहीं आई। उनकी सरकारों के समय जब किसानों का अनाज नहीं खरीदा जा रहा था, भूख से मर रहे थे, न ऋण माफ किया जा रहा था, न ऋण मिल रहा था, तब ये नेता मौज मस्ती में व्यस्त थे। उनकी सरकारों में जब गांवों में अंधेरा था, महिलाएं चूल्हा फूंककर अंधेपन को आमंत्रित कर रही थीं और शौचालय की कमी से शर्मिंदा होती थीं, तब उन्हें जनता की याद नहीं आई।

शाह ने योगी की पीठ थपथपाई
गृहमंत्री अमित शाह ने विकास व कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश की 44 प्रमुख विकास योजनाओं में यूपी पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि योजनाएं बनाना आसान होता है, लेकिन बिचौलियों को समाप्त करते हुए उनका क्रियान्वयन करना, बिना कष्ट लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना बहुत कठिन काम है। भ्रष्टाचार को समाप्त कर भ्रष्टाचारियों में भय पैदा करने में भी योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इसी का परिणाम है कि यूपी की अर्थव्यवस्था साढ़े चार साल में 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पहुंचकर देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है।

‘जस्ट एक्शन’ के मोड में काम करे पुलिस : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिस को अब नो एक्शन व एक्सट्रीम एक्शन की जगह जस्ट एक्शन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने व अपराधियों की दोष सिद्धि की दर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में जिन अपराधों में छह साल से अधिक की सजा का प्रावधान है उनमें एफएसएल जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर दोषी सिद्धि की दर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फोरेंसिक साइंसेज के शिलान्यास समारोह में शाह ने कहा कि पुलिस नो एक्शन व एक्सट्रीम एक्शन के कारण ही बदनाम होती है। ये दोनों ठीक नहीं है। इनमें प्रतिक्रिया अधिक होती है। शाह ने कहा कि 2024 तक देश के आधे से अधिक राज्यों में फोरेंसिक साइंस महाविद्यालय स्थापित हो जाएंगे। यूपी में इस इंस्टीट्यूट के शुरू होने के बाद हर जिले में मोबाइल फोरेंसिक वाहन और रीजनल एफएसएल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के जरिये भी रक्षा महाविद्यालयों की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रशिक्षित मानव सुरक्षा बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यूपी फोरेंसिक इंस्टीट्यूट में बच्चे न केवल अपना कॅरिअर बनाएंगे बल्कि अनुसंधान में हिस्सा लेकर देश की कानून व्यवस्था की रीढ़ बनने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट में 15 करोड़ की लागत से देश का आधुनिक एवं सर्वोच्च डीएनए केंद्र भी बनेगा। जिस प्रकार जाली नोट, नार्कोटिक्स अपराध, हथियार तस्करी, गौ तस्करी सहित अन्य अपराध बढ़ रहे हैं उनसे निपटने के लिए पुलिस को वैज्ञानिक व आधुनिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाना आवश्यक है।

शाह ने कहा कि प्रोफेशनल शिक्षा के अभाव में भारत में अपराधियों की दोष सिद्धि का ग्राफ काफी नीचे है, जबकि इस्राइल में यह 90 प्रतिशत है। फोरेंसिक संस्थान वैज्ञानिक आधार पर गुनाहगारों को दोष सिद्ध करने में न्यायपालिका की मदद करेंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री स्वाति सिंह और फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर के कुलपति डॉ. जेएम व्यास मौजूद थे।
 
दो माह में शुरू होगा इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने धन्यवाद भाषण में गृहमंत्री को विश्वास दिलाया कि यूपी पुलिस जस्ट एक्शन की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक इंस्टीट्यूट का निर्माण दो महीने में शुरू कर दिया जाएगा और इंस्टीट्यूट तय समय से काम करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed