{"_id":"5d3dfec48ebc3e6d234f4bab","slug":"sgpgi-will-get-five-dylisis-machines-lucknow-news-lko4733713142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीजीआई को मिलेंगी पांच डायलिसिस मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीजीआई को मिलेंगी पांच डायलिसिस मशीनें
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई में जल्द ही डायलिसिस की पांच नई मशीनें लगेंगे। ये मशीनें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया केसहयोग से लगेंगी। अभी यहां 55 मशीनें हैं। फिर भी करीब 500 मरीज वेटिंग में हैं।
एसजीपीजीआई में आयोजित समारोह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद के तहत संस्थान को 51 लाख का चेक सौंपा। इससे डायलिसिस मशीनें खरीदी जाएंगी। ये मशीनें संस्थान की कामधेनु सोसायटी द्वारा खरीदी जाएंगी।
बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने क हा कि भविष्य में भी बैंक संस्थान को मदद करता रहेगा। इससे पहले भी एसबीआई चार मशीनें यहां दे चुका है। निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने कहा कि बैंक और संस्थान में एक-दूसरे के सहयोग से यह रिश्ता मजबूत होता रहेगा। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अमित गुप्ता, स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर राहुल सिंह, लखनऊ मंडल की मुख्य महाप्रबंधक सलोनी नरायन, सीएमएस प्रो. अमित अग्रवाल मौजूद रहे।