फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sgpgi

एसजीपीजीआई में सात से ओपीडी, पोस्ट कोविड क्लीनिक भी चलेगी

Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
sgpgi
sgpgi
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद ओपीडी सेवा शुरू होने लगी है। कई अस्पतालों में शुक्रवार से यह सेवा शुरू हो चुकी है। वहीं संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने सात जून से कोविड प्रोटोकॉल के तहत ओपीडी शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पोस्ट कोविड क्लीनिक और पोस्ट कोविड ई-ओपीडी भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एसजी पीजीआई प्रशासन ने बताया कि सात जून से सप्ताह के छह दिन ओपीडी चलेगी। सोमवार से शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी चलेगी। वहीं शनिवार को ओपीडी का समय दोपहर 12:30 बजे तक ही रहेगा। इस दौरान सभी के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी। संस्थान परिसर में संचालित ओपीडी में आने के लिए मरीज व उसके अटेंडेंट दोनों को आरटीपीसीआर या ट्रूनेट जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना होगा।
विज्ञापन

पोस्ट कोविड ओपीडी सिर्फ पीजीआई से डिस्चार्ज मरीजों के लिए
पोस्ट कोविड ओपीडी केवल संस्थान से डिस्चार्ज होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ही होगी। हालांकि, पीजीआई के हेल्थकेयर वर्कर तथा उनके परिवारीजनों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। पोस्ट कोविड ओपीडी वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में चलेगी। इसमें पल्मोनरी, कॉर्डियक, इंडोक्राइन और न्यूरालॉजी से संबंधित पोस्ट कोविड समस्याओं पर परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट कोविड के लिए फोन पर भी परामर्श
पीजीआई में फोन पर भी पोस्ट कोविड समस्या का समाधान किया जाएगा। फोन नंबर 0522-2496090 पर कॉल कर समाधान पाया जा सकता है। फोन पर परामर्श के दौरान जिन मरीजों को भौतिक रूप से देखने की जरूरत होगी उनको समय दिया जाएगा। इन मरीजों को भी आरटीपीसीआर या फिर ट्रूनेट की निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed