फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SGPGI got third position in all india ranking

देशभर में एसजीपीजीआई तीसरे स्थान पर

Mon, 23 Nov 2020 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
SGPGI got third position in all india ranking
देशभर के चिकित्सा संस्थानों में सरकारी क्षेत्र के मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं के मामले में एसजीपीजीआई तीसरे स्थान पर है। जबकि केजीएमयू और लोहिया संस्थान को टॉप टेन में जगह नहीं मिली है। यह एक संगठन की ओर से किए गए सर्वे में खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

सर्वे में देशभर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया है। सरकारी एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर बनाई गई रैंकिंग में टॉप 10 में एसजीपीजीआई को सातवां स्थान मिला है। पिछले साल भी इसी रैंक पर था। इसमें पहले स्थान पर एम्स दिल्ली है दूसरे स्थान पर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लूर, तीसरे स्थान पर पीजीआई चंडीगढ़, चौथे स्थान अपोलो चेन्नई, पांचवें पर मेंदाता गुरग्राम, 6वें स्थान पर अपोलो दिल्ली है।
विज्ञापन

लखनऊ के टॉप टेन अस्पताल
सर्वे में लखनऊ के टॉप टेन अस्पतालों में भी एसजीपीजीआई को पहले स्थान पर रखा गया है और केजीएमयू को दूसरे स्थान पर। तीसरे स्थान पर लोहिया संस्थान है। इसी तरह चौथे पर अपोलो मेडिक्स, पांचवें पर विवेकानंद पॉलीक्लिनिक, छठवें स्थान पर बलरामपुर हॉस्पिटल, सातवें स्थान पर एरा मेडिकल कॉलेज, आठवें स्थान पर मेयो मेडिकल कॉलेज, नौवें स्थान पर अजंता हॉस्पिटल और दसवें पर चरक हॉस्पिटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की मेहनत का फल
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने कहा कि यह सभी संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। अगले वर्ष की तैयारी शुरू कर दी गई है। मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराकर और इलाज की नई तकनीक विकसित कर संस्थान को गतिशील बनाने का प्रयास किया जाएगा। कोशिश होगी कि देश में एसजीपीजीआई पहले स्थान पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed