फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sgpgi employees union election

एसजीपीजीआई कर्मचारी महासंघ के चुनाव में पड़े 81 फीसदी वोट

Sat, 27 Feb 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
sgpgi employees union election
लखनऊ। एसजीपीजीआई में कर्मचारी महासंघ का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। इस दौरान 81.11 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1091 मतदाताओं में से 885 ने वोट डाला। मतदान के बाद देर शाम मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई कर्मचारी महासंघ के चुनाव में इस बाद कई धड़े हो गए थे। प्रचार मंत्री के दो पदों पर सिर्फ दो लोगों ने आवेदन किया था। इसलिए इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव के अलावा सतीश कुमार मिश्रा, डॉ. नीलमणि तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए भीमराज सिंह, सुनीता सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव एवं सुनील कुमार पाल, महेंद्र प्रताप और रामलखन, जबकि महामंत्री पद के लिए निर्वमान महामंत्री धर्मेश कुमार, केके तिवारी, अशोक कुमार एवं रामकुमार सिन्हा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। संयुक्त मंत्री के दो पद के लिए चार लोग, कोषाध्यक्ष पद पर चार, संगठन मंत्री के दो पदों के लिए पांच लोग मैदान में उतरे। इस तरह कुल 21 पदों के लिए कुल 45 उम्मीदवार मैदान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed