फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SFI will raises question for UPSSSC center sp far for girls applicants.

UPSSSC PET: प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए छात्राओं के परीक्षा केंद्र 200 किमी दूर भेजने पर नाराजगी

Thu, 06 Oct 2022 11:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Oct 2022 11:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र 100 से 200 किमी दूर जिलों में दिए गए हैं। इस पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
SFI will raises question for UPSSSC center sp far for girls applicants.
- फोटो : Social Media

विस्तार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं के सेंटर काफी दूर भेजे जाने पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की राज्य कमेटी ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


एसएफआई पदाधिकारियों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 15 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके जिलों में न देकर 100 से 200 किमी दूर अन्य जिलों में दे दिया गया है। इससे उनको काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसे लेकर न सिर्फ विद्यार्थी बल्कि उनके अभिभावक भी काफी परेशान हैं। पीईटी में लगभग 30 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे ज्ञापन में एसएफआई के प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह ने सरकार से मांग की है कि छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद में ही किया जाए। वहीं परीक्षा के एक दिन पहले, उस दिन और एक दिन बाद अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। प्रवेश पत्र के आधार पर सरकारी वाहनों में अभ्यर्थियों का किराया नि:शुल्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव राजीव तिवारी ने कहा कि पिछले साल ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में करीब 14 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। उनको भी परीक्षा के दौरान काफी दिक्कतें हुई थीं। इसके मद्देनजर छात्राओं का परीक्षा सेंटर उनके गृह केंद्र में देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed