{"_id":"64cbfa48880db6169e092504","slug":"sexual-exploitation-on-the-pretext-abortion-done-raebareli-news-c-101-1-slko1031-2102-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झांसा देकर किया यौन शोषण, कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झांसा देकर किया यौन शोषण, कराया गर्भपात
Fri, 04 Aug 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के भाई ने किया गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शादी का झांसा देकर पहले एक महिला का यौन शोषण किया गया। फिर जबरन गर्भपात भी करा दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवक के भाई ने पीड़िता को अपना मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भपात कराने और जानमाल की धमकी दिए जाने का केस दर्ज किया है।
बछरावां क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि जितेंद्र नारायण अवस्थी के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जितेंद्र ने शादी करने की बात कहकर उसका यौन शोषण किया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इस दौरान जितेंद्र ने जबरन कई बार उसका गर्भपात भी कराया। वर्तमान में भी उसे चार माह का गर्भ है। बताया कि जब वह इलाज के लिए रामपुर सुदौली गांव गई थी तो रास्ते में सुदौली मोड़ पर युवक के भाई ने उस पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास भी किया।
कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि कसरावां गांव निवासी जितेंंद्र नारायण अवस्थी और उसके भाई धर्मेद्र नारायण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच बाद कार्रवाई होगी।