फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sexual crimes in UP are on top in UP.

किशोर अपराधों में यौन अपराध के सर्वाधिक मामले

Sat, 18 Oct 2014 02:01 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
sexual crimes in UP are on top in UP.

उत्तर प्रदेश में इस समय किशोर अपराधों में सबसे ज्यादा मामले यौन अपराधों के हैं। किशोर अपराधों के कुल 1077 मामलों में से 406 यौन अपराधों के हैं। दूसरे नंबर पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेज (पोक्सो) एक्ट के तहत दर्ज मामले हैं।

विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक को-ऑपरेशन एंड चाइल्ड डवलपमेंट (एनआईपीसीसीडी) के क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन शुक्रवार को यूपी की ओर से ये आंकड़े पेश किए गए। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेश में किए जा रहे काम और पेश आने वाली चुनौतियों को रखा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के सीएफओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सूबे में पोक्सो के तहत कुल 323 मामले दर्ज किए गए। वहीं कत्ल के आरोप में 217 किशोरों को संप्रेक्षण गृहों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामलों का समय से निपटारा न होने से संप्रेक्षण गृहों में बाल अपराधियों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। हालांकि प्रदेश सरकार इसमें सुधार के लिए प्रयासरत है।

बनाया जा रहा है प्लेस ऑफ सेफ्टी

sexual crimes in UP are on top in UP.

इसके तहत महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से गाजीपुर में प्लेस ऑफ सेफ्टी का निर्माण किया जा रहा है। प्रजेंटेशन के माध्यम से हर महीने बाल संवाद के माध्यम से बच्चों की समस्याओं का निपटारा और गोद लेने के लिए लोगों को जागरूक करने समेत विभाग की तमाम उपलब्धियां बताई गईं।

कार्यशाला में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी आशी कपूर, विशेष सचिव गृह विभाग, उत्तर प्रदेश मिनिस्ती एस., एनआईपीसीसीडी के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ. केसी जॉर्ज, सहायक निदेशक मुकेश कुमार और सुनील मौर्य उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

प्रदेश में जल्द ही किशोर अपचारियों के मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। ऐसे में किशोर अपचारियों को जेजे बोर्ड के सामने लेकर नहीं जाना पड़ेगा। यह व्यवस्था फिलहाल फतेहगढ़ व प्रतापगढ़ समेत चार जिलों में शुरू होगी। सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

सूबे में बाल अपराधों की स्थिति

sexual crimes in UP are on top in UP.

कुल मामले- 1077
यौन अपराध (376)- 403
पोक्सो एक्ट - 323
हत्या- 217
गैंगस्टर- 64
अन्य -70

कार्यशाला में आए सुझाव
बाल गृह और संप्रेक्षण गृहों में योग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा संगीत शिक्षण की व्यवस्था की जाए।
जेजे बोर्ड में सुनवाई करने वाले अध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।
योजना के बिलों का समय से भुगतान किया जाए।
चाइल्ड प्रोटेक्शन के ट्रेनर्स की संख्या बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed